शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फरवरी में थोक महँगाई दर घटकर 3.85% हुई, जनवरी 2021 के बाद सबसे कम

देश में फरवरी 2023 के महीने में थोक महँगाई दर लगातार नौवें महीने घटकर 3.85% पर आ गयी। थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति दर इस साल जनवरी में 4.73% और फरवरी 2022 में 13.43% थी। जनवरी 2021 के बाद यह सबसे कम है, तब थोक मुद्रास्फीति 4.73% थी।

हालाँकि खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 3.81% हो गई, जो जनवरी में 2.38% थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा, फरवरी 2023 में मुद्रास्फीति की दर में गिरावट मुख्य रूप से कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, गैर-खाद्य वस्तुओं, खाद्य उत्पादों, खनिजों, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक और ऑप्टिकल उत्पादों, रसायन और रासायनिक उत्पादों, विद्युत उपकरणों और मोटर वाहनों, ट्रेलरों और अर्ध-ट्रेलरों की कीमतों में गिरावट के कारण हुई है।

दालों की मुद्रास्फीति 2.59% रही जबकि सब्जियों की मुद्रास्फीति शून्य से 21.53% नीचे रही। फरवरी 2023 में तिलहन की मुद्रास्फीति शून्य से 7.38% नीचे थी। ईंधन और बिजली की मुद्रास्फीति पिछले महीने के 15.15% से घटकर 14.82% रह गई। विनिर्मित उत्पादों में यह 1.94% रही जो जनवरी में 2.99% थी।

थोक मूल्य सूचकांक में गिरावट खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट के अनुरूप आई है, जिसके आँकड़े सोमवार को जारी किए गए थे। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में घटकर 6.44 प्रतिशत रह गई, जो जनवरी में 6.52 प्रतिशत थी। पिछले महीने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में, भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रमुख ब्याज दर को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया था।

(शेयर मंथन, 14 मार्च 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!