शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

FY 2025-26 Q1: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने पेश किए मिलेजुले नतीजे, रेवेन्यू में बढ़त तो मार्जिन लुढ़का

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के जून तिमाही नतीजे मिले-जुले रहे हैं। एक तरफ रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में सालाना ग्रोथ देखने को मिली, दूसरी तरफ एबिटा और मार्जिन में तेज गिरावट चिंता का विषय बनकर सामने आए हैं।

आय और मुनाफा बढ़ा

कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 4,352 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,779 करोड़ रुपये हो गई, यानी साल-दर-साल 9.8% की ग्रोथ। कंसोलिडेटेड मुनाफा 290 करोड़ रुपये से बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुँचा, लगभग 15.2% साल दर साल बढ़त। इससे साफ है कि डिमांड बनी हुई है, खासकर पैकेज्ड फूड्स, टी और बेवरेज सेगमेंट्स में।

एबिटा में गिरावट, मार्जिन पर चोट

एबिटा 668 करोड़ रुपये से घटकर 608 करोड़ रुपये हो गया, और एबिटा मार्जिन 15.3% से गिरकर 12.7% पर आ गया। ये गिरावट सीधे तौर पर बताती है कि इनपुट कॉस्ट या एसेट्स पर खर्च ने ऑपरेटिंग प्रॉफिट को नीचे धकेला है।

(शेयर मंथन, 24 जुलाई 2025)

(आप किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!