शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरवी शेयर : कितनी चिंता, कितना जोखिम

राजीव रंजन झा

गिरवी शेयरों पर चली बहस में एक दिलचस्प टिप्पणी टाटा संस के निदेशक इशात हुसैन ने की है। उनका कहना है कि शेयरों को गिरवी रखना उतना ही पुराना है, जितने पुराने पहाड़ हैं! टाटा समूह पैसे जुटाने के लिए शेयरों को गिरवी रखता रहा है और इसका कहना है कि जरूरत पड़ने पर वह आगे भी ऐसा करेगा। समूह की कई कंपनियों अपने गिरवी रखे शेयरों का ब्यौरा सामने रखा है।

हुसैन ने इस बहस में एक और नया बिंदु जोड़ा है। वे कहते हैं कि किसी कंपनी की ओर से शेयर गिरवी रखने और किसी व्यक्ति की ओर से शेयर गिरवी रखे जाने में अंतर है। शायद हुसैन बात तो सही कह रहे हैं, लेकिन सही शब्दों को नहीं चुन पाये। सारी कंपनियाँ टाटा संस नहीं होतीं। इसलिए निवेशकों को गिरवी रखे शेयरों पर मिल रही सूचनाओं की बाढ़ में यह छाँटना होगा कि शेयरों को गिरवी रखना कहाँ उचित रहा है और कहाँ जोखिम भरा।
सत्यम के गिरवी शेयरों की कहानी सामने आने के बाद बाजार में एक ऐसी हवा चली कि जिस किसी कंपनी के प्रमोटरों ने शेयर गिरवी रखे हों, उस शेयर की जबरदस्त धुलाई हो गयी। लेकिन कुछ दिनों तक यह हवा चलने के बाद अब थोड़ी थमी है। इससे लगता है कि अब बाजार ने सबको एक ही लाठी से हाँकना बंद कर दिया है।
निश्चित रूप से गिरवी रखे शेयरों की जानकारी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगी और जब भी किसी कंपनी के मामले में इसके चलते निवेशकों को कोई अतिरिक्त जोखिम दिखेगा तो वे उस पर प्रतिक्रिया भी करेंगे। लेकिन यह ठीक नहीं है कि जिस कंपनी के साथ प्रमोटरों के गिरवी शेयरों की कहानी जुड़ जाये, उसे खराब या कमजोर मान लिया जाये।
लेकिन कई मामलों में शेयरों का गिरवी होना जोखिम भरा हो सकता है। अगर प्रमोटरों के काफी शेयर गिरवी पड़े हैं, तो इसका मतलब यह भी है कि उस कंपनी में प्रमोटर के अपने हित बेहद सीमित रह गये हैं। ज्यादा गिरवी शेयरों के चलते कंपनी अचानक जबरिया अधिग्रहण की चपेट में भी आ सकती है। निवेशकों को हर मामले में अलग-अलग विश्लेषण करना होगा और देखना होगा कि किन स्थितियों में कितने शेयर गिरवी रखे गये हैं।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!