शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Vedanta Ltd Share Latest News : इस स्‍टॉक पर मेरा नजरिया सकारात्‍मक नहीं

गफूर डब्‍बावाला : वेदांता के स्‍टॉक में लंबी अवधि का क्‍या नजरिया है?

Expert Sandeep Jain : ये कंपनी अच्‍छा डिविडेंड देती है और इसके स्‍टॉक के भाव इस समय काफी अच्‍छे स्‍तर पर आ चुके हैं। यह इस समय ऐसे स्‍तर पर है जहाँ से लंबे कंसोलिडेशन से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। इन सब बातों के बावजूद इस स्‍टॉक के बारे में मेरा नजरिया सकारात्‍मक नहीं है। इसकी एक वजह यह है कि ज्‍यादा डिविडेंड देने वाले स्‍टॉक के भाव में उसी अनुपात में करेक्‍शन देखने को मिलता है। इसके अलावा डिविडेंड से अर्जित रकम पर एक निश्चित सीमा के बाद टैक्‍स लगता है। दूसरी वजह ये है कि ये कंपनी बहुत ज्‍यादा सुर्खियों में रहती है। इसके बजाय मैं ऐसे स्‍टॉक में निवेश करना की सलाह दूँगा जो निवेशक की पूँजि में इजाफा करे।

(शेयर मंथन, 20 जून 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख