शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Nifty metal Stocks Outlook : सेक्टर आउटलुक निवेशकों को कहाँ मिलेगा फायदा - Mayuresh Joshi

मेटल स्टॉक में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली है, लेकिन यह पूरा सेक्टर चीन की अर्थव्यवस्था और वहाँ के रियल स्टेट सेक्टर पर निर्भर करती है। पहले हम मानकर चल रहे थे कि कोरोना काल के बाद चीन अर्थव्यवस्था खुलने से इस सेक्टर में तेजी आयेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

उल्टे वहाँ जीडीपी अनुमान घटा दिये गये हैं। फिलहाल ये सेक्टर घरेलू माँग के भरोसे रहेगा, क्योंकि वैश्विक बाजार में मंदी के हालात की वजह से धातु की कीमतों में नरमी देखने को मिल सकती है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिये देखिये विलियम ओ नील के मयूरेश जोशी के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की ये बातचीत (Nifty metal Index News)।

(शेयर मंथन, 17 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!