शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Vedanta Ltd Latest News : इस स्टॉक पर सही नहीं लग रहा बाजार का मूड

नसीम अख्तर : मेरे पास वेदांत के 120 शेयर 280 रुपये के भाव पर हैं। मुझे इसमें अब क्या करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में 230 रुपये और 250 रुपये के दो स्तरों पर ध्यान रखना है। ये 230 रुपये के नीचे बंद होता है तो 10% और लुढ़क सकता है। वहीं, 250 रुपये के ऊपर बंद होने पर 230 रुपये मजबूत आधार बन जायेगा। ऐसा होने पर इसके 270 रुपये-280 रुपये के स्तर तक जाने का रास्ता खुल जायेगा। फिलहाल इस स्टॉक में इन दो स्तरों का ध्यान रखते हुए आपको फैसला लेना चाहिए।

(शेयर मंथन, 25 सितंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!