शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Flair Writing Industries Ltd Share Latest News : स्टॉक में चल रही मुनाफावसूली, कर सकते हैं होल्ड

संजय कुमार सिंह : फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज के आईपीओ में बंपर लिस्टिंग के बाद से लोअर सर्किट लग रहा है, इसमें क्या करना चाहिए? इसमें मैं 50% बेच कर निकल चुका हूँ, लेकिन सर्किट की वजह से बाकी नहीं बेच पा रहा हूँ। कृपया सलाह दें।

Expert Vikas Sethi : इस स्टॉक में भी आईपीओ के भाव से बहुत ऊँची लिस्टिंग हुई थी। इसके बाद इसमें मुनाफावसूली चल रही है। इस स्टॉक से आपको अच्छा मुनाफा मिला है, और आगे भी मध्यम से लंबी अवधि में इसमें मुझे काफी उम्मीद नजर आती है। श्रेणी के लिहाज से भी मुझे फ्लेयर राइटिंग अच्छी कंपनी लगती है और मेरी सलाह है कि इसमें बने रह सकते हैं।

(शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!