शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Shree Digvijay Cement Company Ltd Share Latest News : तेजी की उम्मीद, होल्ड कर सकते हैं स्टॉक

शादाब परवेज : मेरे पास श्री दिग्विजय सीमेंट कंपनी के 1000 शेयर 95 रुपये के भाव पर हैं। मैं इन्हें छह महीने तक होल्ड कर सकता हूँ। ये स्टॉक बाजार की रैली में हिस्सा क्यों नहीं ले रहा है? क्या कंपनी के फंडामेंटल में कुछ खराबी है?

Expert Sandeep Jain : ये मेरा पसंदीदा स्टॉक है और होल्ड करने में कोई दिक्कत नहीं है। कंपनी का प्रबंधन काफी अच्छा है। मेरा अनुमान है कि ये स्टॉक आने वाले दिनों में 100 रुपये आँकड़ा पार कर सकता है। मूल्यांकन के लिहाज से भी ये स्टॉक ठीक लगता है और इसमें वृद्धि भी देखने को मिल रही है। इसमें नीचे जाने का खतरा बहुत कम है और हाल के दिनों में सीमेंट स्टॉक में हलचल देखने को नहीं मिली है। इसलिए इसमें आने वाले दिनों में तेजी उम्मीद मैं कर रहा हूँ।

(शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!