शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Suzlon Energy Ltd Share Latest News : स्टॉक में चल रहा करेक्श, मुनाफा बचाने की तरफ ध्यान दें

गौहर अहमद : सुजलॉन एनर्जी का स्टॉक 32 रुपये के भाव पर खरीदा है। क्या इसे होल्ड करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar : इस कंपनी में अभी कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है और कंपनी मुनाफा भी कमा रही है। आपको इस स्टॉक के 35 रुपये के स्तर के नीचे फिसलने पर अपना मुनाफा सुरक्षित करना चाहिए। इस स्टॉक में करेक्शन चल रहा है और इस दौरान इसके भाव अगर 28-30 रुपये तक भी जाते हैं, तो कोई दिक्कत की बात नहीं है और इतना करेक्शन इसमें आना अच्छा है। इसमें ऊपर की तरफ 44-45 या 50 रुपये तक अभी जा सकता है। इसके बाद इसे कंसोलिडेट करना चाहिए।

(शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!