शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

IKIO Lighting Ltd Share Latest News : स्टॉक में अभी बची हुई है उम्मीद, स्तरों को समझें

राजेंद्र चोपड़ा : मेरे पास इकियो लाइटिंग के 3000 शेयर 379 रुपये के भाव पर हैं। इस पर आपकी क्या सलाह है?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में बहुत नकारात्मक कुछ नहीं दिख रहा है, तो बहुत उत्साहजनक भी नहीं है। मेरे अनुमान से इसमें मौजूदा स्तरों से बहुत नीचे जाने की आशंका कम है। स्टॉक में अब ऊपर की चाल के लिए 330 रुपये को सैक्रोसैंक्ट लो के तौर पर देखना चाहिए। ये स्टॉक जब 355 रुपये के ऊपर निकलेगा, तब इसमें तेजी की उम्मीद की जा सकती है। स्टॉक का मूल्यांकन सही नहीं है, इसलिए अगर बाजार में करेक्शन आने पर ये सर्वकालिक निचला स्तर के भी नीचे जा सकता है।

(शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!