शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Share to buy today : पीएसयू सेक्टर के इन शेयरों में बनेगा तगड़ा पैसा

विनीत पांडे : सरकार का इंफ्रा पर पहले से फोकस है। इसे देखते हुए पीएसयू इंफ्रा, रक्षा, रेलवे के अच्‍छे मूल्‍यांकन वाले स्‍टॉक बतायें जिसमें अगले 2-3 साल के लिए निवेश किया जा सके?

Expert Vikas Sethi : निवेश के लिए अच्‍छे स्‍टॉक हर बाजार में मिल जायेंगे, लेकिन रेलव क्षेत्र में मुझे इरकॉन इंटरनेश्‍नल काफी पसंद है और इसके मूल्‍यांकन भी बहुत ज्‍यादा नहीं हैं। इसमें अच्‍छी तेजी आने की उम्‍मीद है। इसके अलावा मुझे इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड का सटॉक भी अच्‍छा लगता है। ये इंजीनियरिंग सलाहकार कंपनी है और इथेनॉल के क्षेत्र में काफी काम कर रही है। इंफ्रा क्षेत्र में विष्‍णु प्रकाश आर पुंगलिया कंपनी को देखा जा सकता है। इन सभी कंपन‍ियों के मूल्‍यांकन अच्‍छे स्‍तरों पर हैं।

(शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!