शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Dixon Technologies Ltd Share Latest News : महँगा है मूल्‍यांकन, होल्‍ड कर सकते हैं स्‍टॉक

अरुण सक्‍सेना : मैंने डिक्‍सन टेक्‍नोलॉजीज के 5 शेयर 6300 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। छोटी अवधि के लिए लक्ष्‍य और स्‍टॉप लॉस क्‍या रखें?

Expert Vikas Sethi : मौजूदा स्‍तरों पर इस स्‍टॉक का मूल्‍यांकन जरा भी सस्‍ता नहीं है। लेकिन ये बहुत दमदार कंपनी है और हाल ही में इसे कारोबार के जिस तरह के मौके मिले हैं, उसे देखते हुए मेरा अनुमान है क‍ि आने वाले समय में इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है। बाजार में अगर तेजी बनी रही तो इसमें भी उछाल आ सकती है। हालाँक‍ि स्‍टॉक का मूल्‍यांकन काफी महँगा है इसल‍िए इसमें मुनाफावसूली भी आ सकती है। पहले से खरीद रखा है, तो इसे होल्ड कर सकते हैं।

(शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!