शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Ircon International Ltd Share Latest News : कंसोल‍िडेशन में है स्‍टॉक, ट्रेडिंग के लिए लग रहा उचित

विमलेश, सूरत : इरकॉन इंटरनेशनल पर आपकी राय क्‍या है?

Expert Shomesh Kumar : इरकॉन इंटरनेशनल में फिलहाल पेचीदा कुछ नहीं लग रहा है। ये स्‍टॉक अभी कंसोल‍िडेशन में है और रफ्तार भी धीमी होती हुई लग रही है, लेकिन पूरी तरह खत्‍म नहीं हुई है। इसमें 157 रुपये का स्‍तर अहम होगा। इस स्‍तर के नीचे अगर बंद होगा, तो इसमें करेक्‍शन शुरू हो सकता है। ये जब तक इस स्‍तर के ऊपर है, तब तक ये 157 से 180 रुपये के दायरे में कंसोलिडेशन में रहेगा। इसमें से ज‍िस तरफ भी ये जायेगा, इसमें 10-15% की चाल देखने को मिल सकती है। मेरा अनुमान है कि इसमें ट्रेडिंग के अलावा और कोई नजर‍िया नहीं बनाना चाहिए।

(शेयर मंथन, 02 जनवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!