शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Kotyark Industries Ltd Share Latest News : स्‍टॉक में आ सकता है करेक्‍शन, 1280 के नीचे खत्‍म हो जायेगा मोमेंटम

विमलेश, मुंबई : कौटयार्क इंडस्‍ट्रीज लेना चाहता हूँ, बायोडीजल और इस स्‍टॉक का भविष्‍य कैसा है?

Expert Shomesh Kumar : इस स्‍टॉक में काफी तेजी आ चुकी है और इसके भाव नीचे आने का इंतजार करना चाहिए। इसका मौजूदा मूल्‍यांकन काफी महँगा है और इसके तिमाही नतीजे को देखने के बाद फैसला करना चाहिए। इसके भाव में जल्‍द करेक्‍शन आ सकता है। इसमें 1280 रुपये के स्‍तर के ऊपर गति बनी रहेगी और इसके नीचे जाने पर तेजी कम हो सकती है। इसके अलावा इसमें 1100 से 1150 रुपये के स्‍तर से चाल आयी थी, इस स्तर पर इसका दोबारा आकलन करना चाहिए।

(शेयर मंथन, 17 जनवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!