शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Larsen and Toubro Ltd Share Latest News : पोर्टफोल‍ियो लायक स्‍टॉक, नीचे स्‍तरों पर खरीदना उच‍ित

प्रमोद शर्मा : दो साल के नजरिये से बतायें क‍ि इंजीनियर्स इंडिया और एल ऐंड टी में से कौन सा स्‍टॉक बेहतर?

Expert Shomesh Kumar : लार्सन ऐंड टूब्रो का आकार इतना बड़ा है क‍ि ये आगे भी काफी समय तक पोर्टफोल‍ियो स्‍टॉक ही रहेगा। इसमें दिक्‍कत सिर्फ मूल्‍यांकन ही है। ये स्‍टॉक आपको कभी भी बड़े करेक्‍शन के बाद मिले तो अपने पोर्टफोल‍ियो में आँख बंद करके इसे रख सकते हैं। फ‍िलहाल ये काफी चला हुआ स्‍टॉक है और अभी इससे दूर रहना ठीक रहेगा। मुझे लगता है क‍ि मौजूदा साल में इस स्‍टॉक में निवेश करने के कई मौके मिल सकते हैं।

(शेयर मंथन, 08 फरवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!