शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

State Bank of India Share Latest News : लंबे कंसोलिडेशन से आया बाहर, स्टॉक में बनी अच्छी तेजी

Expert Sandeep Jain : इस स्टॉक तेजी की एकमात्र वजह यस बैंक ही नहीं है। सार्वजनिक क्षेत्र का इतना बड़ा बैंक है और पिछले काफी लंबे समय से ठंडा पड़ा हुआ था। अब जाकर इसमें चाल बननी शुरू हुई है। इसके साथ के दूसरे कई पीएसयू बैंक में पिछले दिनों काफी तेजी देखने को मिली है और ये काफी आगे निकल चुके हैं।

भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन अब भी मेरी नजर में काफी सस्ता है। लंबी अवधि का स्टॉक है और काफी नीचे के स्तरों पर ट्रेड कर रहा है, निवेशकों को इसमें बने रहना चाहिए।

(शेयर मंथन, 12 फरवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!