शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Vedant Fashions Ltd Share News Latest : स्टॉक प्राथमिक ट्रेंड खराब, अभी दूर रहने में है भलाई

विवेक अग्रवाल : वेदांत फैशन में लगातार गिरावट जारी है। इसे एक्युमुलेट करने का सही स्तर कौन सा होगा ?

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक का प्राथमिक ट्रेंड बहुत खराब है। इस स्टॉक को 1100 रुपये के नीचे नहीं जाना चाहिए था। लेकिन अब ऐसा हो चुका है, तो इसमें गिरावट का रास्ता खुल चुका है। अब ये स्टॉक अपना रुकने का स्तर खुद तय करेगा। इसका मूल्यांकन भी काफी महँगा लग रहा है। इसलिए अभी इस स्टॉक से दूर रहना चाहिए और जब स्टॉक में वापसी नजर आने लगे तब इसे एक्युमुलेट करने के बारे में सोचना चाहिए।

(शेयर मंथन, 15 फरवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!