शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Ami Organics Ltd Share Latest News: 6 महीने या लंबा चल सकता है कंसोल‍िडेशन

अजय कुमार सिंह : मेरे पास एमी ऑर्गेनिक्‍स के 20 शेयर 990 रुपये के खरीद भाव पर हैं, नजर‍िया लंबी अवध‍ि का है। इसमें क्‍या करें?

Expert Shomesh Kumar: कंपनी बहुत अच्‍छी है और मेरे रडार पर भी थी, लेक‍िन इसका मूल्‍यांकन काफी महँगा है। इसकी वजह से स्‍टॉक में न बहुत अच्‍छी तेजी आ रही है और न ये बहुत गिर रहा है। हालाँक‍ि इसमें अभी खतरे की कोई बात नहीं है, लेकिन स्‍टॉक फंसा हुआ है। ये कंसोलिडेशन में चल रहा है और 6 महीने या इससे ज्‍यादा समय तक इसी स्थिति‍ में रह सकता है। इसलिए इसमें जब तक मूल्‍यांकन सही नहीं होगा, तब तक ऊपर की चाल सीमित रहेगी और बहुत गिरावट भी नहीं आयेगी। इस स्‍टॉक में आपको समय देना पड़ेगा।

(शेयर मंथन, 13 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!