शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Infosys Ltd Share News: स्टॉक में बहुत गिरावट के आसार नहीं, स्तरों को समझें

भावना पांडेय अग्निहोत्री : मेरे पास इन्फोसिस के 66 शेयर 1300 रुपये के भाव पर हैं। इसमें क्या करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में तत्काल रिटर्न की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। लेकिन आईटी क्षेत्र के लार्जकैप स्टॉक में इससे ज्यादा सुरक्षित कोई स्टॉक नहीं है। इसमें आपके खरीद भाव से नीचे जाने का खतरा मुझे अब नहीं लगता है। इस स्टॉक में 1475 रुपये के स्तर से वापसी की उछाल आनी चाहिए। इसके बाद इसका आकलन करना चाहिए। आप चाहें तो 1650 रुपये के ऊपर निकलने पर आंशिक मुनाफावसूली कर सकते हैं। इससे ज्यादा ऊपर जाने के संकेत अभी इसमें नहीं दिख रहे हैं।

(शेयर मंथन, 29 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!