शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Sula Vineyards Ltd Share Latest News: लंबी अवधि में मिल सकता है अच्छा मुनाफा, स्तरों को समझें

आर के साहू, भोपाल : मेरे पास सुला वाइनयार्ड्स के 100 शेयर 436 रुपये भाव पर हैं। इस कंपनी का 5 साल का कारोबारी परिदृश्य कैसा दिख रहा है?

Expert Shomesh Kumar: मेरे हिसाब से ये आपका पोर्टफोलियो स्टॉक होना चाहिए और इसे धीरे-धीरे छोटे-छोटे टुकड़ों में खरीदते रहना चाहिए। अगर आपका नजरिया दो-तीन महीने का है, तो आपको इसमें निराशा हो सकती है कि क्योंकि मौजूदा स्तर पर इसका मूल्यांकन एक से डेढ़ साल के लिहाज से व्यवस्थित है। इसलिए इसमें 500 रुपये के आसपास न तो बहुत जोखिम है और न फटाफट राहत है। मेरा मानना है कि इसे लंबी अवधि के लिहाज से खरीदना उचित रहेगा।

(शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!