शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Epigral Ltd Latest News Today: कंसोलिडेट कर रहा स्टॉक, होल्ड करने के स्तर देखें

कौशिक घटक : एपिग्रल पर क्या नजरिया बन रहा है? इसे मौजूदा स्तर पर लंबी अवधि के लिए लिया जा सकता है क्या?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक के मापदंड ठीक हैं और मुझे लगता है कि इसे वापसी करनी चाहिए। इसमें तुरंत प्रतिफल की उम्मीद नहीं की जा सकती है, मगर इसमें अब बहुत गिरावट की आशंका भी नहीं रहेगी। फिलहाल ये स्टॉक कंसोलिडेट कर रहा है और इसका झुकाव सकारात्मक हो सकता है। इसमें 925 रुपये से 950 रुपये के स्तर के आसपास समर्थन दिख रहा है। इसमें 1150 रुपये का स्तर अहम है। इसके बाद इसमें नवीनतम निचले स्तर के समर्थन के साथ बने रह सकते हैं।

(शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!