शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Share India Securities Ltd Share Latest News: मूल्यांकन उचित, 200 डीएमए पर रखें नजर

अंश बब्बर : मेरे पास शेयर इंडिया के 50 शेयर 700 रुपये के भाव पर हैं। इसमें एक साल में क्या हो सकता है?

Expert Shomesh Kumar: हाल के दिनों में इस स्टॉक में काफी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। चूँकि कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है और मुनाफा कमाया है, इसलिए इसका मूल्यांकन उचित है। लेकिन दिक्कत ये है कि इस तरह के स्टाक का चक्र होता है और इस चक्र के शिखर का पूर्वानुमान लगाना मुश्किल होता है। ये तभी समझ में आता है, जब हो जाता है। इसलिए इसमें चेतावनी के संकेतों का ध्यान रखें। अभी के लिए ऐसे कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं, मगर इसमें 200 डीएमए का रीटेस्ट लंबित है।

(शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!