शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Praveg Ltd Share Latest News: स्टॉक में बन चुका है ट्रेडिंग बॉटम, काफी महँगा है मूल्यांकन

पुष्पेंद्र दुहन : मेरे पास प्रवेग के 200 शेयर 1152 रुपये के भाव पर हैं। इसमें क्या करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में 830 रुपये के स्तर पर ट्रेडिंग बॉटम बन चुका है और जब तक ये स्तर नहीं टूटता तब तक कोई दिक्कत नहीं है। मेरे अनुमान से ये स्टॉक आपके खरीद भाव तक का सफर तय कर लेगा। इसका मूल्यांकन अनुमान से बहुत ज्यादा महँगा है और कंपनी के प्रवर्तक लगातार अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। इस लिहाज से मेरा मानना है कि स्टॉक में काफी जोखिम है। अपनी सूझबूझ से करें फैसला।

(शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!