शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Nifty Prediction: निफ्टी में चल रहा रनिंग करेक्शन, 22000-23000 के बीच रहेगा बाजार

Expert Shomesh Kumar: निफ्टी में 22750 के स्तर के करीब प्रतिरोध था और इसमें मुनाफावसूली के संकेत थे, जो हम देख चुके हैं। निफ्टी का झुकाव या रुझान ऊपर की तरफ है, लेकिन इसमें रनिंग करेक्शन आ सकते हैं। इस सूचकांक में 22,000 से 23,000 का दायरा है, जिसमें कारोबार होगा।

इसमें ऊपरी स्तर को समीक्षा के बाद 23,000 के स्तर पर किया गया है और नीचे 22,000 से 22,200 के बीच निफ्टी जा सकता है। इसमें अगर 22,000 का स्तर टूटेगा, तो देखा जायेगा कि ये कितना नीचे जा सकता है। निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!