शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Bajaj Auto Ltd Share Latest News: स्टॉक में स्टॉप लॉस के स्तरों का खास ध्यान रखें

प्रभात यादव, वाराणसी : मेरे पास बजाज ऑटो के 110 शेयर 8850 रुपये के भाव हैं। क्या इस भाव पर बेचा जा सकता है?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में मूल्यांकन के अलावा और कोई दिक्कत नहीं है। बिक्री के आँकड़े और फंडामेंटल आधार पर भी स्टॉक ठीक है। इसमें अगर आपका नजरिया एक हफ्ते की अवधि जितना छोटा है, तो आपको 8800 रुपये के आसपास स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। वहीं अगर आप स्टॉक को एक महीने तक रख रहे हैं तो 8400 रुपये का स्तर ध्यान रखने वाला होगा।

(शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!