शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Godrej Properties Ltd Share Latest News: महँगा है मूल्यांकन, करेक्शन के बाद आयेगी अगले दौर की तेजी

अनुराग सिंह : मेरे पास गोदरेज प्रॉपर्टीज के 500 शेयर 2620 रुपये के भाव पर हैं। इसमें क्या करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: स्टॉक ने अभी सर्वोच्च शिखर छुआ है, तो मेरे हिसाब से अब इसमें वापसी की चाल आनी चाहिए। इसका मूल्यांकन काफी महँगा है, लेकिन रियल ऐस्टेट का, या अर्थव्यवस्था से जुड़े क्षेत्र का या रियल ऐस्टेट से संबद्ध क्षेत्र का साइकिल काफी लंबा है। इसमें 20-25% तक के करेक्शन आयेंगे, लेकिन लंबी अवधि में इसमें काफी वृद्धि देखने को मिलेगी। इसलिए मेरे हिसाब से इसमें करेक्शन के बाद पैसा लगाना उचित रहेगा। अभी के लिए इसमें 2400 से 2500 रुपये के स्तरों का ध्यान रखना चाहिए। इसके नीचे खतरा बढ़ जायेगा और इसे संभलने के लिए काम करना चाहिए।

(शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!