शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Angel One Ltd Share Latest News: निवेश के लिए ठीक, मगर मौजूदा स्‍तर पर महँगा है स्‍टॉक

सिमर सिद्धू : एंजल वन पर 3-4 साल के लिए कैसा नजरिया है?

Expert Shomesh Kumar: ये शेयर ब्रोकिंग क्षेत्र की कंपनी है और इस क्षेत्र का समय आता है। इस दौरान इनका मूल्‍य बढ़ने के साथ ही मूल्‍यांकन व‍िस्‍तार भी होता है। ये सेक्‍टर और कंपनी दोनों निवेश के लिए पूरी तरह से उचित हैं, लेकिन अभी ये साइकिल में आगे बढ़ चुका है। इसलिए अब मौजूदा स्‍तर पर इसमें निवेश करना फायदे का सौदा नहीं होगा। आप इस क्षेत्र की 3-4 कंपन‍ियों को चुन लीजिये और उनमें 30-40% की गिरावट के बाद एसआईपी करना शुरू कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके निवेश की लागत कम हो जाती है और जोखिम भी काफी कम हो जाता है।

(शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!