शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Crude Oil Price Target: क्रूड आयल में तेजी होगी या मंदी

Expert Vandana Bharti: अमेरिका में राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के नेतृत्‍व में कच्‍चा तेल के उत्‍पादन में रिकॉर्ड वृद्ध‍ि देखने को मिली है। लेकिन कच्‍चे तेल की माँग में अभी बहुत तेजी की उम्‍मीद नहीं लग रही है। इसके अलावा मुझे लगता है कि गर्मियों के मौसम में कच्‍चा तेल के भाव में उछाल देखने को मिल सकती है।

ईरान-इजरायल तनाव और रूस-यूक्रेन संघर्ष की वजह से इसके भाव में बहुत असर इसलिए भी नहीं देखने को मिल रहा है क्‍योंकि इसकी आपूर्ति के रास्‍ते यानी ट्रांसपोर्ट चैनल में कोई बाधा नहीं आ रही है। इसके भाव निकट समय में 84 डॉलर से 92 डॉलर के दायरे में देखने को मिल सकते हैं। ब्रेंट क्रूड के बारे में और जानकारी के लिए देखिये एसएमसी ग्‍लोबल की वंदन भारती के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!