शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Reliance Industries Ltd Share Latest News: लंबी अवधि का स्टॉक, स्टैगर्ड खरीदारी करना रहेगा ठीक

करुणा प्रमोद : अच्छे तिमाही नतीजों के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक में गिरावट क्यों है? रिस्क रिवॉर्ड रेशियो को ध्यान में रखते हुए इसमें नयी खरीद का सही स्तर क्या होना चाहिए? उचित सलाह दें।

Expert Vikas Sethi: ये स्टॉक अभी 2900 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि बाजार में गिरावट आती है और ये 2600 रुपये के आसपास मिलता है तो इसे जरूर लेना चाहिए। ऐसा नहीं है कि आने वाले समय में ये भाव देखने को मिल सकते हैं। मेरा मानना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के तीन प्रमुख कारोबार आने वाले समय में डीमर्ज होंगे और एक बहुत बड़ी वैल्यू अनलॉकिंग होगी। इसलिए मेरे हिसाब से इस स्टॉक में लंबी अवधि के लिए बने रहना चाहिए और टुकड़ों में खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए।

(शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!