शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Indusind Bank Ltd Share Latest News: कंसोलिडेट कर रहा स्टॉक, एसआईपी करना रहेगा ठीक

मनंदा रामटेके : मेरे पास इंडसइंड बैंक के 15 शेयर 1560 रुपये के भाव पर हैं। इसमें मुझे क्या करना चाहिए? निकलना सही रहेगा या होल्ड करें?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में मुझे कोई दिक्कत नजर नहीं आती है। ये पोर्टफोलियो का स्टॉक है और इसमें काफी चाल हो चुकी थी, जिसके बाद ये कंसोलिडेट कर रहा है। अभी बैंकों के नियामक यानी भारतीय रिजर्व बैंक की सख्ती की वजह से बैंक शेयरों की पिटाई हो रही है, लेकिन ये उपभोक्ताओं के हित की बात है। इसलिए शेयरों पर इसका ज्यादा समय तक असर रहेगा। ये स्टॉक या तो 1400 रुपये के ऊपर कंसोलिडेट करेगा या करेक्ट हो कर 1200-1300 रुपये के दायरे में आयेगा। इसमें आप इंतजार करें और देखें की रणनीति अपनायें या फिर एसआईपी करें। इस स्टॉक में अब 1575 रुपये के स्तर के बाद ही तेजी लौटेगी।

(शेयर मंथन, 08 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!