शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

New Delhi Television Ltd Share Latest News: घाटे में है कंपनी, स्टॉक में नयी माँग आने के संकेत नहीं

देवेश नायर : मेरे पास एनडीटीवी के 800 शेयर हैं 225 रुपये के खरीद भाव पर। जो नतीजे आये हैं, उनके बाद इसका क्या लक्ष्य हो सकता है?

Expert Shomesh Kumar: इस कंपनी के तिमाही नतीजे उत्साहजनक नहीं रहे हैं। कंपनी को पिछली दो तिमाहियों से लगातार घाटा हो रहा है। मेरा मानना है कि जब तक ये मुनाफे में न आ जाये, तब तक इससे दूर रहना चाहिए। मेरे विचार से ये क्षेत्र निवेश के लिए सही नहीं है और मीडिया पर मेरा इस साल का नजरिया सुस्ती का रहा है। इस स्टॉक में भी कुछ खास होता नहीं दिख रहा है और इसमें माँग भी अब कंपनी के मुनाफा कमाने के बाद ही आयेगी।

(शेयर मंथन, 09 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!