शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

SRF Ltd Share Latest News: होल्ड कर सकते हैं स्टॉक, ज्यादा गिरावट के आसार नहीं

राजीव बंसल, नोएडा : मैंने एसआरएफ का स्टॉक 4 साल से होल्ड किया हुआ है और मैं मुनाफे में हूँ। इसमें हालिया तीव्र करेक्शन किस ओर इशारा कर रहा है?

Expert Ambreesh Baliga: कंपनी के तिमाही नतीजों के प्रति ये बाजार की प्रतिक्रिया थी। इससे घबराने की कोई बात नहीं है और यहाँ से गिरावट सीमित है। इसके भाव 2100-2125 रुपये के नीचे नहीं जाने चाहिए, लेकिन स्टॉक इन स्तरों पर फिलहाल कंसोलिडेट कर सकता है। अगर आप अगले एक से डेढ़ साल तक रख सकते हैं, तो आपको होल्ड करना चाहिए। इस स्टॉक का लक्ष्य अगले साल के लिए 3100-3200 रुपये का है।

(शेयर मंथन, 17 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!