शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Kotak Mahindra Bank Ltd Share Latest News: एक तिमाही का करें इंतजार, आकर्षक स्तर पर है मूल्यांकन

संकल्प पाटिल, ठाणे : कोटक महिंद्र बैंक में अब गिरावट सीमित है क्या? 2-3 साल के लिए कोटक जैसे बड़े बैंक में निवेश करना चाहिए या आईडीएफसी जैसे नये बैंक? किसमें ज्यादा तेजी की संभावना है?

Expert Shomesh Kumar: बैंक का इस तिमाही का नतीजा बहुत अच्छा रहा है और स्टॉक का मूल्यांकन भी काफी आकर्षक स्तर पर आ गया है। इस हिसाब से लगता है कि इसमें 10-12% से ज्यादा की गिरावट देखने को न मिले। इसे देखकर तो यही लग रहा है कि इसमें तब तक ज्यादा नुकसान देखने को न मिले, जब तक पूरे बाजार में बड़े पैमाने पर गिरावट न आये। भारतीय रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद मुझे लगता है कि एक तिमाही बाद ही इसमें कुछ भी करना चाहिए।

(शेयर मंथन, 21 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!