शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Suzlon Energy Ltd Share Latest News: 5 साल में मल्टीबैगर बनेगा स्टॉक या फिर फसेंगे निवेशक?

सुनीत मेहता, मुंबई : मेरे पास सुजलॉन के शेयर हैं। क्या मैं इन्हें 5-6 साल के लिए रख सकती हूँ या बेच दूँ?

Expert Shomesh Kumar: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों को लेकर निवेशकों में जिस तरह की लालसा बनी हुई है, वो ठीक नहीं है। यह भी सच है कि इसका भाव लगातार बढ़ रहा है, इसलिए इससे मुँह भी नहीं मोड़ा जा सकता है। यह क्षेत्र भी भविष्योन्मुख है, लिहाजा इसे अलग रहना भी ठीक नहीं होगा। ये स्टॉक काफी महँगा है। मेरा मानना है कि नियमत: इसमें 34 रुपये के स्तर पर स्टॉप लॉस लगा कर बने रहना चाहिए।

(शेयर मंथन, 23 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!