शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Shilpa Medicare Ltd Share Latest News: मुनाफे में हैं कंपनी, 550 रुपये तक जा सकते हैं भाव

खुशी वेव्‍हरे : शिल्‍पा मेडिकेयर का तिमाही नतीजा आ चुका है, अब इस पर क्‍या राय है? शोमेश जी ने कहा था कि तिमाही नतीजों के बाद इसका भविष्‍य बतायेंगे।

Expert Shomesh Kumar: कंपनी के मुनाफे में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। हालाँकि मूल्‍यांकन मुझे ठीक नहीं लग रहा है। लेकिन अगर कंपनी के हालात में इसी तरह का सुधार आगे भी जारी रहा, तो स्‍टॉक से भी बेहतर नतीजे मिलने की उम्‍मीद बनी रहेगी। ये स्‍टॉक जब तक 475 रुपये के ऊपर टिका हुआ है, तब तक इसमें कोई दिक्‍कत नहीं है और ये 550 रुपये के स्‍तर तक जा सकता है। मगर ये वहाँ से पलट सकता है और 475 रुपये से 550 रुपये के दायरे में आपको परेशान करेगा, क्‍योंकि इसे दिशा नहीं मिलेगी। कंपनी का यही प्रदर्शन जारी रहा तो निवेश के नजरिये से स्‍टॉक को 400 रुपये के आसपास कभी ग‍िरावट में मिले तो खरीदना ठीक रहेगा।

(शेयर मंथन, 30 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!