शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Mahindra and Mahindra Financial Services Ltd Latest News: मौजूदा ब्‍याज दरों के दौर में 4 का प्राइस टू बुक मुमकिन नहीं

इंद्रसेन, मुंबई : लंबी अवधि के नजरिये से महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंस पर आपकी क्‍या राय है? क्‍या ये कभी 4 के प्राइस टू बुक अनुपात पर पहुँचेगा?

Expert Shomesh Kumar: मुझे ये कंपनी बहुत आक्रामक नहीं दिखती है। इसमें अभी के लिए न तो बहुत गिरावट के आसार हैं और न बहुत तेजी के संकेत हैं। जहाँ तक 4 के प्राइस टू बुक की बात है, तो मौजूदा ब्‍याज दरों के दौर में ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा है। जब ब्‍याज दरें 5-5.5% के दायरे में आयेंगी तब उत्‍साह में 4 का प्राइस टू बुक आ सकता है। इसमें 240 रुपये के स्‍तर पर बॉटम बन चुका है। इससे नीचे अब इसे नहीं जाना चाहिए।

(शेयर मंथन, 07 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!