शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

HDFC Bank Ltd Share Latest News: एचडीएफसी बैंक में एफआईआई की खरीदारी से आयेगी तेजी

संकल्‍प पाटिल, ठाणे/इंद्रसेन, मुंबई : एचडीएफसी बैंक मौजूदा बाजार भाव पर 2 साल के लिए खरीदना कैसा रहेगा?/मैंने पीएसयू बैंकों के शेयर बेच दिये हैं और अब मैं एचडीएफसी बैंक या कोटक मह‍िंद्रा बैंक के शेयर खरीदना चाहता हूँ। दोनों कंसोलिडेशन में हैं। इनका ब्रेकआउट भाव क्‍या होगा?

Expert Shomesh Kumar: मेरा मानना है कि कोटक महिंद्रा बैंक से पहले एचडीएफसी बैंक अपनी अगली चाल के लिए तैयार है। लेकिन एचडीएफसी बैंक के मूल्‍यांकन की पुन: रेटिंग होगी, तो कोटक बैंक की भी होगी। इन दोनों में जब तक एफआईआई का आवंटन नहीं बढ़ेगा, तब तक तेजी नहीं आयेगी। एचडीएफएसी बैंक का स्‍टॉक 1700-1800 रुपये के स्‍तरों का रीटेस्‍ट करने के लिए एकदम तैयार है। साथ ही इस तिमाही के इसके नतीजे भी देखने वाले होंगे। दरअसल, जून में इसके विलय का एक साल पूरा हो जायेगा। इसलिए ये आँकड़े अहम होंगे।

(शेयर मंथन, 12 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!