शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Linde India Ltd Share Latest News: स्‍टॉक में खत्‍म हो चुका है साइकिल, 9700 रुपये के ऊपर आयेगी नयी तेजी

राजेश वर्मा : मेरे पास लिंडे इंडिया के 22 शेयर 700 रुपये के भाव पर हैं। इसमें क्‍या करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: ये स्‍टॉक मुझे बहुत महँगा लग रहा है। ये अपने क्षेत्र की बेहद प्रभावशाली कंपनी है, लेकिन इसके तिमाही नतीजों के आँकड़ों के सापेक्ष स्‍टॉक का मूल्‍यांकन बिलकुल उचित नहीं है। इस स्‍टॉक में 600 रुपये के स्‍तर से साइकिल शुरू हुआ था, जो 9000 रुपये के आसपास पूरा हो चुका है। ये स्‍टॉक अब 9700 रुपये के ऊपर बंद होगा, तो इसमें नया शीर्ष स्‍तर देखने को मिल सकता है। स्‍टॉक में सितंबर 2022 के बाद से बहुत हलचल नहीं है।

(शेयर मंथन, 14 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!