शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Shipping Corporation of India Ltd Share Latest News: स्‍टॉक में अभी तेजी की काफी गुंजाइश, स्‍टॉप लॉस के साथ बने रहें

मोहित पाल स‍िंह, लुधियाना : मेरे पार शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के 1500 शेयर 39.40 रुपये के भाव पर हैं। मेरे पास एससीआई लैंड ऐंड एसेट्स के भी 1500 फ्री शेयर हैं। मैं इन्‍हें 2 साल तक होल्‍ड कर सकता हूँ। इसमें क्‍या करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में सरकार का फोकस है और श‍िपिंग और पोर्ट कारोबार भी केंद्र में रहेंगे। ये स्‍टॉक लंबे समय तक 280 रुपये से 190 रुपये के बीच कंसोलिडेशन में रह सकता है। लेकिन ये स्‍टॉक मौजूदा स्‍तर पर भी लंबी अवधि के निवेश के लिए ठीक रह सकता है। मेरे हिसाब से आपको बजट देखने के बाद ही कोई भी फैसला करना चाहिए। सरकार का फोकस अब भी अगर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर रहता है, तो इन सभी स्‍टॉक में नयी खरीद आ सकती है। इसके अलावा आप चाहें तो 185 रुपये पर स्‍टॉप लॉस लगा कर स्‍टॉक में बने रहे सकते हैं।

(शेयर मंथन, 16 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!