शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Kotak Mahindra Bank Ltd Share Latest News: बैंक का प्रदर्शन देखने के बाद ही चलेगा स्‍टॉक, तब तक करेगा कंसोलिडेट

सुमन साहा : मेरे पास कोटक बैंक के 42 शेयर 1788 रुपये के भाव पर हैं। क्‍या इसके भाव 5 साल में दोगुने हो सकते हैं?

Expert Shomesh Kumar: अभी कोटक बैंक जैसे स्‍टॉक में विदेश निवेशकों का रुझान देखने को नहीं मिल रहा है। इन स्‍टॉक में तेजी के लिए एफआईआई का रुझान लौटना जरूरी है। इस स्‍टॉक का मूल्‍यांकन वाजिब स्‍तरों पर आ गया है और यहाँ से बहुत गिरावट की आशंका अब नजर नहीं आती है। बैंक के प्रबंधन में भी बदलाव हो रहा है। इसका असर बाजार देखना चाहेगा, इसलिए मेरे मुताबिक ये स्‍टॉक अभी और कुछ समय तक कंसोलिडेट कर सकता है। आगे जैसे इसके तिमाही नतीजों के आँकड़े आयेंगे, उसी तरह स्‍टॉक प्रतिक्रिया देगा।

(शेयर मंथन, 17 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!