शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Vodafone Idea Ltd Share Latest News: स्‍टॉक में लें लंबी अवधि का नजरिया, ब्‍लॉक डील के बाद आ सकती है तेजी

एसएस : वोडाफोन आइडिया में ब्‍लॉक डील होने वाली है, ये बढ़ेगा या घटेगा?

Expert Sandeep Jain: कंपनी ने कारोबार की बेहतरी के लिए पिछले कुछ समय में जो कदम उठाये हैं, उससे स्‍टॉक में काफी मजबूती देखने को मिली है। इसके ओएफएस को अच्‍छी प्रतिक्रिया मिली थी, सरकार भी टेलिकॉम क्षेत्र में तीसरे खिलाड़ी को रखने के समर्थन में नजर आ रही है। इसके अलावा इनकी इंडस टावर के अधिग्रहण की भी बात चल रही है। तो कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि ब्‍लॉक डील के बाद स्‍टॉक में तेजी आनी चाहिए। इसलिए मेरा मानना है कि इस स्‍टॉक में निवेशकों को बने रहना चाहिए। इसमें आने वाले समय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। नये निवेशकों को लंबी अवधि का नजरिया लेकर चलना होगा।

(शेयर मंथन, 21 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख