शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Midcap-Smallcap Analysis: मिडकैप और स्मॉलकैप में आगे क्‍या करें निवेशक

Expert Shomesh Kumar: अभी मिडकैप और स्‍मॉलकैप में कोई नई खरीदारी नहीं करनी चाह‍िए। अगर इसमें करेक्‍शन नहीं होता है, तो मुनाफावसूली कीजिये नई खरीदारी नहीं। ये दोनों सूचकांक में अगर 5% का करेक्‍शन आता है, तो चुनिंदा क्षेत्रों में क्षेत्रों में ट्रेडिंग के लिए थोड़ी सी जगह बनेगी। मिडकैप में मौजूदा स्‍तर से 53000 तक सूचकांक जायेगा और उसके बाद 60000 के लिए चाल शुरू होगी।

इस हिसाब से देखें तो सूचकांक में 15 से 17% की जगह बनेगी और अगर आपने अच्‍छे स्‍टॉक चुन लिए तो आपको 20 से 25% तक रिटर्न मिल सकता है। ज्‍यादा जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की ये बातचीत।

(शेयर मंथन, 28 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!