शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Bank Nifty Prediction: तेजी रहेगी या मंदी, क्या है निवेशकों को खास सलाह

Expert Shomesh Kumar: बैंक निफ्टी में मौजूदा स्‍तरों पर खरीदारी ठीक नहीं है। ये कारोबारियों के लिए भी ठीक नहीं होगी। ये अगर 51500 या 51600 के स्‍तरों के आसपास आता है, तो सुरक्षा का स्‍तर बढ़ जायेगा। इसमें 50500 का स्‍तर के नीचे का बंद बड़े करेक्‍शन का संकेत हो सकता है। बैंक निफ्टी में ये स्‍तर आता है, तो देखना होगा कि आगे की क्‍या रणनीति होनी चाहिए।

लेकिन इसके पहले इसमें 55500 के स्‍तरों तक गिरावट में खरीदारी की जा सकती है। बैंक निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की ये बातचीत।

(शेयर मंथन, 30 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!