शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

KRBL Ltd Share Latest News: 270 रुपये के ऊपर स्‍टॉक में आयेगी तेजी, ट्रेड के लिए उचित

रजी शिवदास : मैंने केआरबीएल के 100 शेयर 297 रुपये के भाव पर अप्रैल में खरीदे हैं। इसमें छोटी अवधि और लंबी अवधि पर आपका क्‍या नजरिया है?

Expert Shomesh Kumar: इस कारोबार में काफी ज्‍यादा सरकारी दखल रहता है। इसलिए इसमें बहुत सतर्कता से कारोबार करना चाहिए। इस स्‍टॉक में 270 रुपये के स्‍तर पर अच्‍छा आधार बन चुका है। स्‍टॉक जब तक इस स्‍तर के ऊपर रहेगा, तब तक इसके 325 रुपये से 350 रुपये के दायरे में जाने की उम्‍मीद रहेगी। इसके बाद फिर से इसका आकलन करना होगा। मेरा मानना है कि इसमें ट्रेड का नजरिया लिया जा सकता है।

(शेयर मंथन, 01 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!