शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Nifty Prediction: निफ्टी में क्यों है सिद्धार्थ खेमका बुलिश, जानें वजह

Expert Siddharth Khemka: हम उम्‍मीद कर रहे हैं कि बाजार में सकारात्‍मकता का माहौल बना रहेगा। वैश्विक संकेतों की बात करें तो, अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था सुधार के रास्‍ते पर है और वहाँ पर महँगाई दर कम हुई है। इसके साथ इस साल के अंत तक ब्‍याज दरों में कटौती करने की बात की जा रही है।

अमेरिकी फेड की टिप्‍पणी में अगले साल 3-4 बार ब्‍याज दरों में कमी लाने की बात कही गयी है। घरेलू स्‍तर पर भी जीडीपी विकास दर के आँकड़े अच्‍छे रहे हैं और आगे यही स्थिति‍ बनी रहने की उम्‍मीद है। निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रीटेल रीसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की ये बातचीत।

(शेयर मंथन, 04 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!