शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Bank Nifty Prediction: बैकिंग स्टॉक्स में क्या है सिद्धार्थ खेमका की दमदार रणनीति?

Expert Siddharth Khemka: पीएसयू बैंक अगले एक साल के लिए हमारी प्राथमिकता में बने रहेंगे। लेकिन निजी बैंक में अब लंबे अंतराल के बाद तेजी देखने को मिल सकती है। इस क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक और ऐक्सिस बैंक हमारे पसंदीदा स्‍टॉक हैं। हमें लगता हैं कि इस क्षेत्र में आने वाले समय में 10-15% तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

मेरा मानना है कि छोटी अवधि के निवेशकों को पीएसयू बैंक से निकल कर सेक्‍टोरल रोटेशन करना चाहिए। वहीं, लंबी अवधि के निवेशक इसमें बने रह सकते हैं। इस क्षेत्र में काफी समर्थ्‍य है और कुछ समय के कंसोलिडेशन के बाद इसमें फिर से चाल आयेगी। बैंक निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की ये बातचीत।

(शेयर मंथन, 04 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!