शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

MidCap & Small Cap Index Analysis: क्या स्मॉलकैप & मिडकैप स्टॉक्स में बनी रहेगी तेजी?

Expert Shomesh Kumar: मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक समय से काफी पहले अपने लक्ष्य के निकट पहुँच गये हैं। इसलिए इनमें खतरा ज्यादा हो गया है। अगर ये वित्त वर्ष के अंत तक पूर्व निर्धारित लक्ष्य पर पहुँचते तो शायद इतना जोखिम नहीं होता।

इसका नतीजा ये हो सकता है कि दोनों सूचकांक शिखर पर पहुँचकर लंबे कंसोलिडेशन में जा सकते हैं। स्मॉलकैप इंडेक्स 18000-19000 के स्तर पर पहुँच चुका है, अब इसमें अगला लक्ष्य 21000-23000 के स्तर का है। बीच में हल्का-फुल्का ठहराव आ सकता है। लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं होगा।

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!