शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Mankind Pharma Ltd Share Latest News: तिमाही नतीजे देखने के बाद करें निवेश का फैसला

सिमर सिद्धू : मैनकाइंड फार्मा में 4-5 साल की लंबी अवधि के लिहाज से नयी खरीद पर क्या नजरिया है?

Expert Shomesh Kumar: मैनकाइंड फार्मा अच्छी कंपनी है, लेकिन मौजूदा स्तर पर इसमें पैसा लगाना ठीक नहीं होगा। मुझे लगता है कि इसके तिमाही नतीजों का इंतजार करना चाहिए। उसके बाद अगर ये 2300 रुपये का स्तर पार करता है, तो इसमें 1-2 साल लिए खरीदारी की जा सकती है। इसके अलावा इसमें 4-5 साल के लिए निवेश के लिहाज से खरीदारी का सही स्तर 1800 से 1900 रुपये के आसपास होगा।

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!