शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Dr. Lal PathLabs Ltd Share Latest News: 2 साल में म‍िल सकता है 15% सीएजीआर, अभी महँगा है स्‍टॉक

सुमन साहा : मेरे पास डॉ लाल पैथलैब्‍स के 19 शेयर 2745 रुपये के भाव पर 3 साल से हैं। क्‍या इसमें 5 साल में 18% का सीएजीआर मिल सकता है? आपकी क्‍या राय है?

Expert Shomesh Kumar: इस कंपनी के स्‍टॉक का मूल्‍यांकन महँगा है, इसलिए मैं इसके बारे पूरे विश्‍वास से नहीं कह सकता क‍ि 18% का सीएजीआर मिलेगा ही मिलेगा। लेक‍िन इस क्षेत्र में अगले दो साल में 18 से 20% का सीएजीआर जरूर मिल सकता है। इसकी वजह ये है क‍ि हेल्‍थकेयर सेवाएँ बेहतर हो रही हैं। अब बात करते हैं डॉ लाल पैथलैब्‍स की, मौजूदा स्‍तर पर मुझे ये स्‍टॉक काफी महँगा लग रहा है। लेकिन ये आगे भी अच्‍छे त‍िमाही नतीजे देती रही, तो दो साल में इसमें पूरी र‍िकवरी हो सकती है और कम से कम 15% का सीएजीआर मिल सकता है।

(शेयर मंथन, 14 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!