शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Housing and Urban Development Corporation Ltd Share Latest News: बाजार में अभी रैली की उम्मीद कम, आ सकता है करेक्शन

नैंसी : बजट रैली के मद्देनजर या लंबी अवधि के लिए क्या हडको या एनबीसीसी को जोड़ा जा सकता है? या अभी निकल जायें और बाद में जोड़ें?

Expert Shomesh Kumar: मुझे लगता है कि बजट को देखते हुए बाजार में अब कुछ नहीं बचा है। मेरा मानना है कि बजट से पहले बाजार में करेक्शन भी देखने को मिल सकता है। अगर बजट से दो-चार दिन पहले करेक्शन खत्म हो जाये और फिर रैली शुरू हो, तो बाजार में कुछ देखा जा सकता है। लेकिन मौजूदा बाजार में कुछ भी देखने या सोचने लायक नहीं है। ये स्टॉक 5 जून को 200 रुपये के आसपास निचले स्तर पर था। वहाँ से ये 300 रुपये के ऊपर निकल चुका है। इतने कम समय में जो तेजी आ चुकी है, उसके बाद मुझे नहीं लगता है कि अब भी इसमें कुछ बचा है।

(शेयर मंथन, 16 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!